MSME आउटरीच प्रोग्राम के तहत बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ईसीएलजीएस (ECLGS) योजना के अंतर्गत आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, कहा- लघु उद्योग को भी ऋण देकर प्रोत्साहित करे बैंक
MSME आउटरीच प्रोग्राम के तहत बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ईसीएलजीएस (ECLGS) योजना के अंतर्गत आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, कहा- लघु उद्योग को भी ऋण देकर प्रोत्साहित करे बैंक

*MSME आउटरीच प्रोग्राम के तहत बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ईसीएलजीएस (ECLGS) योजना के अंतर्गत आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, कहा- लघु उद्योग को भी ऋण देकर प्रोत्साहित करे बैंक*
——————————-
बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय, जमशेदपुर द्वारा बैंक ऑफ इंडिया भवन, बिष्टुपुर में ईसीएलजीएस (Emergency Credit Line Guarantee Scheme) के अंतर्गत एक MSME आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के उपायुक्त श्री राजीव रंजन शामिल हुए।
अपने संबोधन में उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के विकास में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उद्यमियों से सरकार एवं बैंकों द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उपायुक्त ने कहा कि बैंक द्वारा बड़े व्यवसायियों के साथ साथ छोटे कारोबारियों को भी ऋण सुविधा प्रदान किया जाए।
इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ईसीजीएस योजना के अंतर्गत कुल 141 ऋण आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनकी स्वीकृत राशि लगभग ₹40 करोड़ है। मुख्य अतिथि द्वारा लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र (Sanction Letters) वितरित किए गए।
आंचलिक प्रबंधक श्री पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया विभिन्न सरकारी एवं बैंकिंग योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उद्योगों एवं व्यवसायों के विकास को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है।
कार्यक्रम का समापन लाभार्थियों एवं उपस्थित उद्यमियों के साथ संवाद तथा बैंकिंग सेवाओं के संबंध में जागरूकता सत्र के साथ हुआ।
कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक श्री पंकज कुमार मिश्रा, उप आंचलिक प्रबंधक श्री अजीत कांत, उप आंचलिक प्रबंधक ( वसूली) श्री भूपेंद्र नारायण, सहायक महाप्रबंधक (एसएमसीसी) श्री हिमांशु शेखर तथा बैंक के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमी एवं व्यवसायी उपस्थित रहे।
===========================
*#Team PRD (East Singhbhum)*
===========================




