Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राजस्थान

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” के अंतर्गत भिवाड़ी में श्रमदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” के अंतर्गत भिवाड़ी में श्रमदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित

*वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” के अंतर्गत भिवाड़ी में श्रमदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित*

 

भिवाड़ी। “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” के अंतर्गत नगर परिषद भिवाड़ी द्वारा जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन में जल बचाने एवं प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

 

कार्यक्रम के तहत प्रातः 8:30 बजे बाबा मोहनराम मंदिर काली खोली स्थित जोहड़ (जल स्रोत) पर साफ-सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर परिषद भिवाड़ी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रमदान कर जल स्रोतों की स्वच्छता का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्रा, नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार, सहायक अभियंता अंकित श्रीवास्तव एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार मीणा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। सभी अधिकारियों ने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए आमजन से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

 

इसी क्रम में सायं 7:00 बजे बाबा मोहनराम जलाशय, भिवाड़ी में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नगर परिषद भिवाड़ी के सहयोग एवं गायत्री परिवार के प्रभारीगण के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी एवं गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य डॉ. ग्याशी राम गुप्ता जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए कहा कि “जल ही जीवन का आधार है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।”

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर जल स्रोतों के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। नगर परिषद स्टाफ से धर्मेन्द्र (सहायक अभियंता), रविन्द्र चौहान (कनिष्ठ सहायक), दिनेश कुमार मीणा (मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक) सहित अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

 

गायत्री परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। नगर परिषद भिवाड़ी द्वारा आमजन से “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!