रविवार को विप्र फाउंडेशन खैरथल तिजारा जिला इकाई द्वारा भिवाड़ी में विप्र गौरव सम्मान
रविवार को विप्र फाउंडेशन खैरथल तिजारा जिला इकाई द्वारा भिवाड़ी में विप्र गौरव सम्मान

रविवार को विप्र फाउंडेशन खैरथल तिजारा जिला इकाई द्वारा भिवाड़ी में विप्र गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के खैरथल तिजारा जिला अध्यक्ष भूदेव शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता फाउंडेशन के राजस्थान के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ रेनागिरी धाम के महंत जगतगुरु बालकादेवाचार्य सहित सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे हुई जो रात 10 बजे तक चला। विशिष्ट अतिथि के रूप में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा, नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक रहे।
विप्र फाउंडेशन खैरथल तिजारा जिला अध्यक्ष भूदेव शर्मा ने बताया कि खैरथल-तिजारा जिले के प्रशासनिक रूप से अलग होने के बाद भिवाड़ी में फाउंडेशन का यह पहला दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से पहले जिले के गांवों, ढाणियों, कस्बों और शहरों में विप्र समाज के हर व्यक्ति तक घर-घर जाकर निमंत्रण पहुंचाया गया था।
इस प्रयास का परिणाम रहा कि समारोह में 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खैरथल तिजारा जिले के करीब 250 से ज्यादा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, पत्रकारों, विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के ब्राह्मण बुजुर्गों को सम्मानित किया गया।
संगठन महामंत्री का आह्वान
विप्र फाउंडेशन के संगठन महामंत्री संजय कौशिक ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन की युवा टीम और सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। फाउंडेशन भविष्य में भी समाज को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को जारी रखेगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि विप्र समाज हमेशा विश्व कल्याण के लिए कार्य करता रहा है और सर्व समाज को साथ लेकर चलने की विचारधारा पर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में देश के भविष्य यानी छात्रों को सम्मानित करने का अवसर मिला। समाज को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के लिए बहुत कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जयपुर में यूपीएससी तैयारी केंद्र चलाया जा रहा है, जहां इस वर्ष कई बच्चों का चयन हुआ है।
मंत्री ने बताया कि अलवर में विप्र एक्सीलेंस सेंटर के लिए जमीन उपलब्ध हो चुकी है। इसी तर्ज पर भिवाड़ी में भी जमीन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिराम शर्मा, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष भूदेव शर्मा, संगठन महामंत्री संजय कौशिक, प्रेम कौशिक, मुकेश भारद्वाज, सोमदत्त शर्मा, महामंत्री राजेश्वर वस्त, जय भगवान शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, महंत भूपेश कौशिक, राजेंद्र नाथोलिया, नरेंद्र शर्मा, एडवोकेट राकेश तिवाड़ी,अग्रसेन शर्मा, अजय पचौरी, सतीश शर्मा, चंद्र मोहन भारद्वाज, मुकेश झा, संजय शर्मा, राधेश्याम शर्मा, उमेश कांत वशिष्ठ, मनोज व्यास, सोनू भारद्वाज, लोकेश कौशिक, मनीष शर्मा, बाबूलाल शर्मा, डॉ राम अवतार कौशिक, प्रदीप शर्मा, एडवोकेट सुनील शर्मा, रविन्द्र गौड़, अमित नाहटा सहित जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष व्यास, तरुण कौशिक, भावेश इंदौरिया, अजय शर्मा, नरेश शर्मा, एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा, कुणाल विषा, महिला प्रकोष्ठ की लक्ष्मी शर्मा, चित्रा शर्मा, मधु कौशिक, सुनीता शर्मा, रुक्मणी कौशिक सहित समाज के युवा, महिलाओं, बच्चों और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम विप्र समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने एवं ब्राह्मण समाज को एक नई दिशा देने में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




