Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राजस्थान

भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर गोष्ठी आयोजित

भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर गोष्ठी आयोजित

*भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर गोष्ठी आयोजित*

 

*भिवाड़ी, 8 मई 2026:* भारत विकास परिषद, भिवाड़ी शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार सायं 7.00 बजे सिटी नर्सिंग होम, भिवाड़ी में “मानवता की सेवा में रेड क्रॉस का योगदान” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया.

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष विमल पंडित ने की. सचिव डॉ. मुकेश कुमार ने स्वागत उद्बोधन दिया.

 

चेयरमैन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला खैरथल-तिजारा एवं मुख्य वक्ता डॉ. रूप सिंह ने रेड क्रॉस के इतिहास, उद्देश्य एवं मूल भावनाओं – मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता के बारे में विस्तार से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस विश्वभर में युद्ध, आपदा व महामारी में बिना भेदभाव के सेवा करता है

डॉ. नवनीता शर्मा, प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला खैरथल-तिजारा ने महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में रेड क्रॉस की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने महिलाओं से रेड क्रॉस की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया.

 

CA श्री राकेश कुमार गुप्ता ने ‘पंच परिवर्तन’ के अंतर्गत ‘कुटुंब प्रबोधन’ पर प्रकाश डाला. शाखा कोषाध्यक्ष हर्ष कुमार माहेश्वरी ने आभार व्यक्त किया.

 

इस अवसर पर अमित नाहटा प्रभारी युवा प्रकोष्ठ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला खैरथल तिजारा, राजेश द्विवेदी, निशि पंडित, सरिता अग्रवाल, विजयेता माहेश्वरी एवम् शहर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक एवं परिषद के सदस्यगण उपस्थित रहे. ‘मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है’ के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!