
भारत विकास परिषद ने किया आभार व्यक्त
भारत विकास परिषद शाखा भिवाड़ी द्वारा अपने 2025 26 सत्र के लिए कार्यकर्ताओं तथा प्रकल्प संयोजकों का आभार व्यक्त किया गया
सचिव अनिल सिंघल के अनुसार 2025 26 में अध्यक्ष अमित नाहटा जैन ने परिषद के पांचो सूत्रों को ध्यान में रखते हुए कुल 32 कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाते हुए पूरे वर्ष का कार्य कैलेंडर बनाकर अपनी टीम तैयार की तथा कार्यों को पूरा किया गया
पर्यावरण में सुधार हेतु भिवाड़ी क्षेत्र में 10000 कपड़े के थैलों का वितरण और 5000 से अधिक वृक्षारोपण भी किया गया
स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत 2240 महिलाओं के एनीमिया खून की जांच तथा तीन अन्य स्वास्थ्य चेकअप कैंप लगाए गए
सेवा हेतु गरीब जनों को गरम कंबलों का वितरण, जल सेवा व्यवस्था, ट्राई साइकिलों का वितरण, गौशाला में गायों के लिए सेट बनाना, ब्लड डोनेशन कैंप ,नाहटा फाउंडेशन की सहयोग से 11 कन्याओं का विवाह जैसे कई कार्यक्रम किए गए
बच्चों तथा युवाओं में संस्कार भरने हेतु गीता व्याख्यान, महापुरुषों की जयंती, गुरु बंधन छात्र अभिनंदन ,भारत को जानो, गौशाला सहायता ,जैसी कार्यक्रम किया गया
इस सत्र में भिवाड़ी शाखा ने पहली बार राष्ट्रीय समूह गान कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच कर भिवाड़ी का नाम रोशन किया
अध्यक्ष अमित नाहटा जैन, सचिव अनिल सिंघल, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने अपने पांचो मुख्य संयोजक योगेश जैन, मुकेश गोयल, सुनीता यादव ,नीरज झलानी, मीनाक्षी सोनी का विशेष आभार व्यक्त किया
तथा कार्यक्रम प्रकल्प संयोजकों डॉ नीरज अग्रवाल, डॉ नितिन रस्तोगी ,बृजमोहन अग्रवाल, विवेक जिंदल, आरसी जैन, प्रवीण लंबा ,मुकेश जैन, डॉ राकेश सोनी, सुरेंद्र यादव संजीव अग्रवाल ,खेम गुप्ता, मोहन गुप्ता ,
रितिभा नाहटा ,कामिनी सिंगल दया अग्रवाल ,सुषमा नेमी यादव,
डॉ मोनिका रस्तोगी, डॉ नवनीता शर्मा, डॉ रूप सिंह, विपिन चौधरी ,हरिराम शर्मा’, हर्ष महेश्वरी, आशिष महावर,राम प्रकाश गर्ग,वैष्णवी मित्तल,रोहित गुप्ता,गोपीनाथ हॉस्पिटल, आरपीएस स्कूल, सनग्लो स्कूल, नाहटा फाउंडेशन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी का आभार व्यक्त किया तथा
नई कार्यकारिणी 2026 27 अध्यक्ष विमल पंडित, सचिव मुकेश गोयल, कोषाध्यक्ष हर्ष महेश्वरी तथा उनकी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रदान की




