राजस्थान

भीषण गर्मी में सेवा का संदेश—डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने विभिन्न संस्थानों में लगाए परिंडे*

भीषण गर्मी में सेवा का संदेश—डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने विभिन्न संस्थानों में लगाए परिंडे

*भीषण गर्मी में सेवा का संदेश—डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने विभिन्न संस्थानों में लगाए परिंडे*

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

भिवाड़ी। गर्मी के प्रचंड प्रकोप के बीच जहां बेजुबान पक्षी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं, वहीं समाजसेवी, गायत्री शक्तिपीठ भिवाड़ी के संरक्षक एवं योगी आर्मी के उपाध्यक्ष डॉ. ग्याशी राम गुप्ता द्वारा निरंतर सेवा कार्य करते हुए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में आज डॉ. गुप्ता द्वारा भिवाड़ी स्थित माहेश्वरी सरकारी स्कूल, सेंट्रल जीएसटी कार्यालय तथा एसएस हॉस्पिटल परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे (पानी के पात्र) लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाना और समाज में पर्यावरण एवं जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने न केवल परिंडे लगाए, बल्कि उन्हें नियमित रूप से पानी से भरने का संकल्प भी लिया, ताकि पक्षियों को निरंतर पानी उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “यह छोटा सा प्रयास हजारों बेजुबान पक्षियों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है।”

 

इस सेवा कार्य में योगी आर्मी के कोषाध्यक्ष मूल सिंह शेखावत, सीएल यादव, आकाश राठौर, सचिन तंवर, डॉ. पीएम गुप्ता, अधिकारी जयनारायण मीणा सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने कहा कि “सेवा का असली अर्थ वही है, जिसमें हम प्रकृति और जीवों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। हमें न केवल खुद ऐसे कार्य करने चाहिए, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।”

 

यह अभियान समाज के लिए एक प्रेरणा बनता जा रहा है, जो यह संदेश देता है कि सच्ची मानवता बेजुबान जीवों की सेवा में ही निहित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!