जिला पुलिस भिवाड़ी द्वारा आज दिनांक 24 मई 2026 को “Sunday on Cycle” अभियान का सफल आयोजन किया गया।
जिला पुलिस भिवाड़ी द्वारा आज दिनांक 24 मई 2026 को “Sunday on Cycle” अभियान का सफल आयोजन किया गया।

जिला पुलिस भिवाड़ी द्वारा आज दिनांक 24 मई 2026 को “Sunday on Cycle” अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कार्मिकों एवं आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना, ईंधन की बचत हेतु प्रेरित करना तथा फिट एवं सुरक्षित शहर का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 06:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, भिवाड़ी से की गई। साइकिल रैली Reserve Police Line → Baba MohanRam Mandir → RPL, Bhiwadi रूट पर आयोजित हुई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिकाऊ सेल,श्रीमन किशोर कुमार बुटोलिया(आरपीएस) द्वारा फ़्लैगऑफ़ कर साइकिल रैली को रवाना किया गया ।
कार्यक्रम से पूर्व योग के माध्यम से यातायात नियमों की पालना, ईंधन संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों द्वारा नियमित साइकिलिंग को फिट पुलिस, स्वच्छ पर्यावरण एवं सुरक्षित शहर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।




