लोकल न्यूज़

मौत को दावत देता निर्माण! एलिवेटेड कॉरिडोर साइट से गिरा भारी एंगल, कार सवार परिवार बाल-बाल बचा

मौत को दावत देता निर्माण! एलिवेटेड कॉरिडोर साइट से गिरा भारी एंगल, कार सवार परिवार बाल-बाल बचा

मौत को दावत देता निर्माण! एलिवेटेड कॉरिडोर साइट से गिरा भारी एंगल, कार सवार परिवार बाल-बाल बचा

जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना चौक से बिग बाजार जाने वाले मार्ग पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य में एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। गुरुवार को ओम टावर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निर्माणाधीन ढांचे से सैकड़ों किलो वजनी लोहे का एंगल अचानक नीचे गिरकर सड़क से गुजर रही एक कार पर आ गिरा।

हैरानी की बात यह रही कि कार में पूरा परिवार सवार था, लेकिन किस्मत अच्छी रही कि सभी लोग सुरक्षित बच निकले और बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। मजदूर बिना हेलमेट और सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे हैं और ऊपर से सामान गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब सूचना के बावजूद काफी देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

सवाल ये है—क्या विकास कार्यों के नाम पर लोगों की जान जोखिम में डालना सही है?

#RITESH SHARAN####

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!