जेम्को कलिमाटी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बाल दिवस और झारखंड स्थापना दिवस की धूम; खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा
जेम्को कलिमाटी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बाल दिवस और झारखंड स्थापना दिवस की धूम; खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

*जेम्को कलिमाटी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बाल दिवस और झारखंड स्थापना दिवस की धूम; खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा*
जमशेदपुर – जेम्को, आजाद बस्ती स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी में शनिवार को बाल दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस का भव्य संयुक्त आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए कई मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ। इसमें योगा, जुंबा, स्पून बैलेंस रेस, रिले रेस और ‘ईट योर बिस्किट रेस’ शामिल थे, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे विद्यालय परिसर में बच्चों की हंसी, उमंग और तालियों की गूंज सुनाई दी।
वहीं, झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, पारंपरिक नृत्य और “सोना झारखंड” गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी शिक्षकों और अभिभावकों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सांस्कृतिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यालय में आगे भी इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में टीचर ट्रेनिंग के दौरान आए प्रशिक्षु शिक्षकों की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने पूरे आयोजन का संचालन बहुत ही सुंदर और व्यवस्थित ढंग से किया।
इस विशेष अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार सिंह, एंजेलिना तिग्गा, फूल कुमारी और करनदीप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।




