लोकल न्यूज़

टाटानगर से चलकर अमृतसर को जाने वाली टाटानगर अमृतसर एक्सप्रेस ( जलियांवाला बाग ट्रेन ) जाड़े में बंद करने के विरोध में सिक्ख संगत को अपनी आवाज़ उठाना बहुत जरूरी हो गया है

टाटानगर से चलकर अमृतसर को जाने वाली टाटानगर अमृतसर एक्सप्रेस ( जलियांवाला बाग ट्रेन ) जाड़े में बंद करने के विरोध में सिक्ख संगत को अपनी आवाज़ उठाना बहुत जरूरी हो गया है

टाटानगर से चलकर अमृतसर को जाने वाली टाटानगर अमृतसर एक्सप्रेस ( जलियांवाला बाग ट्रेन ) जाड़े में बंद करने के विरोध में सिक्ख संगत को अपनी आवाज़ उठाना बहुत जरूरी हो गया है हमलोग इन ट्रेनों को जाड़े का बहाना बनाकर बंद किए जाने का विरोध करती है।
यह ट्रेन जमशेदपुर को अमृतसर एवं पंजाब से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल सेवा है। हर वर्ष हजारों झारखंड, बिहार, यु पी, हरियाणा,एवं अन्य राज्यों से लाखों यात्री, बुजुर्ग, महिलाएं, छात्र और श्रद्धालु इस ट्रेन से पंजाब की यात्रा करते हैं।
ट्रेन के बंद होने से आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हम रेलवे प्रशासन, केंद्र सरकार हमारे सांसद विधायक, एवं जमशेदपुर की सभी सिक्ख संस्थाओं से ट्रेन का परिचालन बंद ना करवाने की मांग करते हैं। एवं यह ट्रेन को सुचारू रूप से जारी रखा जाए ताकि किसी भी तरह से यात्रियों को आशु विद्या का सामना न करना पड़े l
हमें धार्मिक एवं सामाजिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखा जाना आवश्यक है।
जमशेदपुर के सभी नागरिकों को इस मांग को लेकर एकजुट होने की जरूरत है l
आवश्यकता पड़ने पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाना चाहिए
हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति का विरोध नहीं, बल्कि यात्रियों के अधिकार की रक्षा करना है। इस बैठक में
टिनप्लेट यूनियन का उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के महासचिव गुरदीप सिंह कक्के, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह जस्सी, गुरशरण सिंह, चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह, अतुल गुप्ता, डी एन पांडे, गुरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, जसबीर सिंह पदरी, संजय मुखी, विश्वजीत चक्रवर्ती, राजबीर सिंह बिट्टू, सुभाष गांधी, गुरदीप सिंह सोहल, ज्योति मिश्रा, नवनीत मिश्रा, संतोष रजक, अनुभव तिवारी सिंह पदरी, रणजीत सिंह कल्लू , राजेन्द्र सिंह एवं अन्य कई लोग शामिल थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!