भारत विकास परिषद ‘नीलकंठ’ शाखा का तीजोत्सव संपन्न।
भारत विकास परिषद 'नीलकंठ' शाखा का तीजोत्सव संपन्न।

भारत विकास परिषद ‘नीलकंठ’ शाखा का तीजोत्सव संपन्न।
ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी। भारत विकास परिषद् नीलकण्ठ शाखा द्वारा अन्धरापुल स्थित होटल के सभागार मे सेवा एवं संस्कृति सप्ताह समापन पर ‘सोलह श्रृंगार संग पिया का प्यार-आएँ मनाएँ तीज का त्यौहार’ के थीम पर तीजोत्सव का प्रारंभ माँ भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण तथा शाखा की दो माताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रख्यात शास्त्रीय गायिका चंदा रानी ने कहा कि तीजोत्सव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम परिषद के पाँच सूत्रों के अनुरूप हमारे भारतीय परम्पराओं व सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ शाखा के सदस्यों के मध्य आपसी प्रेम, सम्पर्क, सहयोग व सौहार्द बढ़ाता है। कार्यक्रम की संयोजिका वंदना, रंजना, नेहा सेठ, ईशा सेठ, सुरुचि रही। कार्यक्रम मे गणेश वन्दना, शिवस्तुति, कजरी गायन, समूह नृत्य, एकल नृत्य, कपल डांस, एकल गायन, युगल गायन, रुचिकर गेम्स एवं मजेदार चुटकुलों की प्रस्तुति की गई। महिला सहभागिता विभा मौर्य की उपस्थित मे प्रान्तीय व शाखा की महिलाओं को सोलह श्रृंगार सामग्री का वितरण हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनिल सिन्हा, प्रान्तीय अध्यक्ष हरविन्दर वालिया संग काजल वालिया, प्रान्तीय महासचिव डॉ सचिन अग्रवाल संग प्रेरणा अग्रवाल, प्रान्तीय महिला सहभागिता डॉ प्रियंका जायसवाल, प्रान्तीय सचिव कमल कुमार सिंह, प्रान्तीय महिला सह-सहभागितात्रय सीमा श्रीवास्तव संग प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, श्वेता मेहरोत्रा संग विवेक मेहरोत्रा, रीता जायसवाल संग अनूप जायसवाल, प्रान्तीय पर्यावरण सह सहभागिता रेनुका सिंह संग डॉ बी एन रॉकी (महामना शाखाध्यक्ष), प्रान्तीय सेवा सह-सहभागिता नन्दिनी सिंह संग राजेश सिंह, प्रान्तीय संस्कार सह-सहभागिता पंकज पटेल, शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, शाखा गतिविधि सह-संयोजक महिला सहभागिता की सरिता श्रीवास्तव, वन्दना शर्मा, पूनम जायसवाल, प्रज्ञा पाण्डेय, शाखा गतिविधि सह-संयोजक सम्पर्क की सोनिका गुप्ता, शाखा गतिविधि संयोजक सेवा के राजीव गुप्ता, शाखा गतिविधि सह-संयोजक सेवा संदीप सिंह, आनन्द शर्मा, विशाल कपूर, डॉ अमित पाण्डेय, महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव, उमाशंकर जायसवाल, निशांत सिंह, शाखा गतिविधि सह-संयोजक संस्कार के प्रदीप श्रीवास्तव, गीता सिंह पटेल ए्वं शाखाकी समस्त सदस्यगण उपस्थित रहें। संचालन राकेश मौर्य, धन्यवाद प्रदीप श्रीवास्तव तथा स्वागत अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने किया ।




