लोकल न्यूज़

भीषण गर्मी में भी स्वच्छता सेवा में जुटे कर्मियों का बागबेड़ा में सम्मान

भीषण गर्मी में भी स्वच्छता सेवा में जुटे कर्मियों का बागबेड़ा में सम्मान

*भीषण गर्मी में भी स्वच्छता सेवा में जुटे कर्मियों का बागबेड़ा में सम्मान*

जमशेदपुर : भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच बागबेड़ा कॉलोनी शहीद मैदान में डोर-टू-डोर कचरा उठाव कार्य में लगे कचरा संग्रह वाहन के चालक एवं महिला कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने स्वच्छता कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वे नियमित रूप से घर-घर जाकर कचरा संग्रह कर क्षेत्र को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भविष्य में भी स्वच्छता कर्मियों को हरसंभव सहयोग और सहायता देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के समर्पण और मेहनत के कारण ही क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है। ऐसे कर्मियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर समाजसेवी राजकुमार सिंह, सुनील सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, अजय सिंह, सुभाष कुंवर,एस के एल दास, अभिषेक कुमार सिंह, सुनील ठाकुर, अनिल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!