कैबुल मुखी समाज ” गोलमुरी का “उत्कर्ष – 2026” हर्षोल्लास के संपन्न हुआ l
कैबुल मुखी समाज " गोलमुरी का "उत्कर्ष - 2026" हर्षोल्लास के संपन्न हुआ l

“कैबुल मुखी समाज ” गोलमुरी का “उत्कर्ष – 2026” हर्षोल्लास के संपन्न हुआ l
आज कैबुल मुखी समाज गोलमुरी की ओर से CWA हॉल में भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखण्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में “उत्कर्ष – 2026” का आयोजन समाज के सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में किया गया l जिसमें बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, मॉडल निर्माण एवं मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के 250 बच्चों ने भाग लिया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महावीर मुखी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि श्री आर. बी. सिंह महाप्रबंधक कैबुल कंपनी एवं सम्मानित अतिथि के रूप में श्री शशिभूषण मुखी जी अध्यक्ष मुखी समाज झारखण्ड प्रदेश उपस्थित थे l
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भगवान बिरसा मुण्डा जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया l
मुख्य अतिथि महावीर मुर्मू जी ने समाज में शिक्षा के प्रचार – प्रसार करने हेतु एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कैबुल मुखी समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है और बच्चों की सामान्य ज्ञान को बढ़ाने हेतु क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन करने हेतु कहा l
विशिष्ट अतिथि श्री आर. बी. सिंह जी ने भी इस कार्यक्रम की सरहाना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने आती है और बच्चों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता आदि का विकास होता है l कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए सचिव श्री गुरुचरण मुखी ने स्वागत भाषण दिया l संचालन संजना मुखी एवं प्रीशी मुखी ने किया l धन्यवाद ज्ञापन निखिल महानन्द ने दिया l कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा – गुरुचरण मुखी, रुपेश मुखी, डेविड मुखी, निखिल महानन्द, सुजल मुखी, मिहिर मुखी, देवेश मुखी, डब्लू, आर्यन मुखी, शाहिल मुखी, प्रभात मुखी, गुरुबचन मुखी, गोपाल मुखी, शिवनाथ मुखी आदि l
परिणाम –
चित्रांकन प्रतियोगिता में सब जूनियर ग्रुप में प्रथम – देबजोत सिंह, द्वितीय – आयुषी थापा, तृतीय – मीणाल गुप्ता,
जूनियर ग्रुप में प्रथम – खुशी, द्वितीय – वैभवी, तृतीय – आदशी मुखी,
सीनियर ग्रुप में प्रथम – रौनक कुमार, द्वितीय – विवेक कुमार पांडे, तृतीय – कृष्णा कुमार
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम – ऋषिका मुखी, द्वितीय – नीरज कुमार मुखी, तृतीय – मोहम्मद अरहम दाऊद
मॉडल निर्माण में प्रथम – जॉयदीप पॉल, द्वितीय – सारिका सोना, तृतीय – नीरज कुमार मुखी
मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में प्रथम – अनिशा कुमारी, द्वितीय – प्रीति कुमारी, तृतीय – यशवनी कुमारी l




