Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

वाराणसी समूह सखियों ने की सुरक्षा और मानदेय बढ़ाने की मांग

वाराणसी समूह सखियों ने की सुरक्षा और मानदेय बढ़ाने की मांग

वाराणसी समूह सखियों ने की सुरक्षा और मानदेय बढ़ाने की मांग

 

सितम्बर 28, 2026

ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा

वाराणसी उत्तरप्रदेश

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सखियों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय बढ़ाने के साथ दुर्घटना व स्वास्थ्य बीमा, स्मार्टफोन और मोबाइल डेटा भत्ता उपलब्ध कराने की मांग की। समूह सखियों ने बताया कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर 30 दिन कार्य करते हुए गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने, बैंक खाते खुलवाने, बीमा कराने और ‘लोकोस ऐप’ पर डेटा अपडेट करने सहित कई जिम्मेदारियां निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें केवल दो हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है, जो कई बार देरी से और कटौती के बाद मिलने से आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मानदेय में वृद्धि और कार्य के दौरान सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की मांग की। सखियों का कहना है कि उनकी मांगों का समाधान नहीं होने पर उनके सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में माया राजभर, बीवी देवी, गंगा मौर्य, संगीता देवी, सीता देवी, छमता देवी, मीरा देवी और बिंदु देवी समेत कई महिलाएं शामिल रहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!