Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राज्य

24 वी सीनियर और 10 वी सब जूनियर झारखंड स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप मेन और विमेन का आयोजन टेल्को नेपाल बिल्डिंग बॉल बैडमिंटन ग्राउंड जमशेदपुर में दिनांक 20 सितंबर को हुआ, 

24 वी सीनियर और 10 वी सब जूनियर झारखंड स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप मेन और विमेन का आयोजन टेल्को नेपाल बिल्डिंग बॉल बैडमिंटन ग्राउंड जमशेदपुर में दिनांक 20 सितंबर को हुआ, 

24 वी सीनियर और 10 वी सब जूनियर झारखंड स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप मेन और विमेन का आयोजन टेल्को नेपाल बिल्डिंग बॉल बैडमिंटन ग्राउंड जमशेदपुर में दिनांक 20 सितंबर को हुआ,

स्टेट चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के एवं क्लोजिंग सेरमनी के मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव मज्जी रवि कुमार और उपाध्यक्ष कर्णम राम मोहन राव जी के द्वारा हुआ ।

 

जिसमें सीनियर कैटेगरी में पुरुष एवं महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम जिले का दबदबा रहा वही सब जूनियर में भी लड़कों और लड़कियों की भी टीम पूर्वी सिंह भूमि जिला विजय रहा है

सीनियर पुरुष वर्ग में

प्रथम स्थान पूर्वी सिंहभूम, द्वितीय स्थान पर पश्चिमी सिंहभूम, तृतीय स्थान पर सरायकेला खरसावां एवं चौथे स्थान पर रांची की टीम रही।

 

सीनियर महिला वर्ग में

प्रथम स्थान पर पूर्वी सिंहभूम,

द्वितीय स्थान पर सरायकेला खरसावां, तृतीय स्थान पर गिरिडीह एवं चौथे स्थान पर पश्चिमी सिंहभूम की टीम रही

 

वही सब जूनियर कैटेगरी में बालकों मे प्रथम स्थान पर पूर्वी सिंहभूम , द्वितीय पर पश्चिमी सिंहभूम , तृतीय स्थान पर जामताड़ा एवं चौथे स्थान पर गिरिडीह की टीम रही।

 

सब जूनियर बालिका वर्ग में

प्रथम स्थान पर पूर्वी सिंहभूम, द्वितीय स्थान पर पश्चिमी सिंहभूम, तृतीय स्थान पर रांची एवं चौथे स्थान पर सरायकेला खरसावां की टीम रही।

इस स्टेट चैंपियनशिप में कुल 10 जिले की टीम ने भाग लिया

जिसमें लगभग 400 खिलाड़ी शामिल थें ।

इसी महीने आंध्र प्रदेश में होने वाले 72 वी सीनियर नैशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप जो 24 सितंबर से 28 नवंबर तक तिरुपति आंध्र प्रदेश में होगी ,

उसके लिए टीम का सलेक्शन इस चैंपियनशिप में जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा उसके आधार पर जल्द किया जाएगा।

वही दूसरी ओर सब जूनियर नेशनल भी आगामी महीने 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक भिलाई छत्तीसगढ़ में होगी जो टीम का सलेक्शन , सलेक्शन कमेटी द्वारा किया जाएगा ।

इस चैंपियनशिप में बी सिवा राव , के रामकृष्ण राव, के श्री निवास राव , धीरेन पांडा, विश्वरूपा इच्छु , बीरेंद्र कुमार मिश्रा , उत्तम कुमार नाथ , मनिंद्र नाथ दास, के युवा, मनीष कुमार , संदीप मेटी ,जावेद , मुन्ना , शकुंतला कुमारी ,सोनम मिश्रा, अन्य खिलाड़ी गण और सभी मेम्बर का योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!