Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राज्य

राँची पुलिस में पदोन्नति पाने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी सम्मानित वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला प्रमोशन, एसएसपी ने बैज पहनाकर दी बधाई

राँची पुलिस में पदोन्नति पाने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी सम्मानित वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला प्रमोशन, एसएसपी ने बैज पहनाकर दी बधाई

राँची पुलिस में पदोन्नति पाने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी सम्मानित
वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला प्रमोशन, एसएसपी ने बैज पहनाकर दी बधाई

राँची, 1 सितंबर 2026। राँची पुलिस के लिए मंगलवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के फलस्वरूप पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए शैलेन्द्र कुमार सिंह, रोशन कुमार सिंह एवं विश्वजीत कुमार सिंह को पदोन्नति के बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।
वहीं आरक्षी से सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए कृष्णा उराँव और विनय टेटे को भी बैज पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची ने सभी पदोन्नत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पुलिसकर्मी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, अनुशासन और पेशेवर दक्षता के साथ करेंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी आमजन की सेवा, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, राँची सहित राँची पुलिस के कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

राँची पुलिस परिवार की ओर से सभी पदोन्नत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

#RITESH SHARAN#
JHARKHAND AAJ TAK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!