Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

CRPF जवानों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, महिला सदस्यों ने बांधी राखी

CRPF जवानों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, महिला सदस्यों ने बांधी राखी

 

 

CRPF जवानों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, महिला सदस्यों ने बांधी राखी

आदित्यपुर।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एंटी करप्शन फाउंडेशन कावर्ल्ड के बैनर तले आदित्यपुर स्थित 157वीं बटालियन सीआरपीएफ के कैंप में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की महिला सदस्यों शशि आचार्य, संध्या सिंह, रेखा सिंह, जसबीर कौर एवं सुषमा सिंह ने कैंप में पहुंचकर सीआरपीएफ के वीर जवानों की कलाई पर राखी बांधी तथा उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महिला सदस्यों ने जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए परिवार से दूर रहकर कर्तव्य निभाने वाले जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाना गर्व का विषय है। जवानों ने भी इस आत्मीय पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के माध्यम से जवानों और समाज के बीच भाईचारे, सम्मान एवं भावनात्मक जुड़ाव का संदेश दिया गया।

जय हिंद। 🇮🇳

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!