राजस्थान

भारत विकास परिषद्, शाखा भिवाड़ी द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता (शाखा स्तरीय) आयोजित

भारत विकास परिषद्, शाखा भिवाड़ी द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता (शाखा स्तरीय) आयोजित

भारत विकास परिषद्, शाखा भिवाड़ी द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता (शाखा स्तरीय) आयोजित

भिवाड़ी, 23 अगस्त 2026। भारत विकास परिषद, शाखा भिवाड़ी, राजस्थान उत्तर-पूर्व प्रांत के तत्वावधान में रविवार को आर.पी.एस. पब्लिक स्कूल, धारूहेड़ा में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता (शाखा स्तरीय) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक आर.पी.एस. पब्लिक स्कूल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात शाखा अध्यक्ष विमल पंडित ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक समूहगान प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि अलग-अलग स्वरों को एक स्वर में परिवर्तित करने की सुंदर प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जब अनेक स्वर एक होकर गूंजते हैं, तो उनमें केवल संगीत नहीं रहता, बल्कि एकता, समरसता और राष्ट्रभावना की शक्ति जन्म लेती है। उन्होंने कहा कि समूहगान हमें सिखाता है कि हमारी पहचान अलग-अलग होते हुए भी हमारा लक्ष्य एक हो सकता है। अनेक स्वरों का एक स्वर बनना ही एकता का संदेश है और यही भावना हमें राष्ट्रीय आत्मा से जोड़ती है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कारों और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को भी समझें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राव मनीष जी थे, जो मार्ग में ट्रैफिक जाम के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।
प्रतियोगिता में आर.पी.एस पब्लिक स्कूल, आर. डी.एस स्कूल, मॉडर्न एकेडमी, आदर्श विद्या मंदिर, , राठ इंटरनेशनल स्कूल एवं सूरज स्कूल के विद्यार्थियों की सात टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत शानदार समूहगान प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में राठ इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान, आर.पी.एस पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि यूसीएसकेएम पब्लिक स्कूल एवं सूरज स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में नेहा शर्मा, डॉक्टर चिन्मय पाराशर एवं संतोष कुमार रहे।

यह प्रतियोगिता ‘चेतना के स्वर’ नामक पुस्तक के देश भक्ति के गीतों पर आधारित थी। विद्यार्थियों ने पुस्तक में संकलित राष्ट्रीय चेतना एवं देशभक्ति से जुड़े हिंदी और संस्कृत भाषा में गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला संयोजकों मीनाक्षी शर्मा जी एवं सुनीता सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल, सुगठित एवं प्रभावी मंच संचालन डॉक्टर नवनीता शर्मा एवं विजयेता माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में निशि पंडित एवं तरंग जैन की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

प्रेरक वक्ता डॉ मोनिका रस्तोगी ने अपने प्रभावशाली संबोधन में विद्यार्थियों को अपनी गौरवशाली भारतीय परंपराओं, संस्कारों और राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर देशप्रेम, अनुशासन, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं। संस्कार प्रमुख सुनीता यादव ने अपने वक्तव्य में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की । कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रांतीय अधिकारी नितिन रस्तोगी एवं प्रांतीय वित्त सचिव, सी.ए. डी.के. गोयल, कोषाध्यक्ष हर्ष माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष मनोज जैन विकास रत्न सुरेंद्र यादव, नवीन सदस्य अनूप केडिया , कुणाल सहाय सुमित एवम् सी.ए. रोहित गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भारत विकास परिषद, भिवाड़ी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आर.पी.एस. पब्लिक स्कूल, सभी प्रतिभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, निर्णायकों, संयोजकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं प्रतिभागी विद्यालयों को सम्मानित किया गया तथा शाखा सचिव मुकेश गोयल ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी एवं सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!