कोल्हान क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह
कोल्हान क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह

कोल्हान क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह
जमशेदपुर, 31 जुलाई। मानवाधिकार संगठन Assembly of Human Rights & Justice (AHRJ) ने सामाजिक कार्यकर्ता गुलजार सिंह को संगठन के रीजनल उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी के अनुशंसा पर बोर्ड द्वारा बैठक में निर्णय लेकर संगठन का रीजनल सेक्रेटरी, कोल्हान (झारखंड) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के अध्यक्ष भीष्म सिंह द्वारा जारी पत्र के माध्यम से 29 जुलाई 2026 को की गई है।
जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार, गुलजार सिंह को कोल्हान क्षेत्र में संगठन के विस्तार, मानवाधिकार संरक्षण तथा संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन के संविधान एवं नियमावली के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
संगठन के अध्यक्ष भीष्म सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि गुलजार सिंह समाज और राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा कोल्हान क्षेत्र में मानवाधिकार जागरूकता और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।




