Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राज्य

जननायक समिति नारायण सेवा के स्थापना दिवस पर सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

जननायक समिति नारायण सेवा के स्थापना दिवस पर सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

*जननायक समिति नारायण सेवा के स्थापना दिवस पर सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया गया भोजन*

जमशेदपुर। जननायक समिति नारायण सेवा के तत्वावधान में आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित बजरंगबली मंदिर गोलचक्कर के समीप गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भव्य नि:शुल्क भोजन सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले सैकड़ों बेसहारा लोगों को प्रेमपूर्वक पूरी, सब्जी, खीर एवं बूंदी का स्वादिष्ट भोजन कराया गया। वहीं बड़ी संख्या में भोजन के पैकेट तैयार कर जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क वितरित किए गए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सम्मानित अतिथियों का पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक सह समाजसेवी अंकुश बनर्जी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जननायक समिति नारायण सेवा पिछले आठ वर्षों से प्रत्येक वर्ष अपने स्थापना दिवस के अवसर पर इसी स्थान पर जरूरतमंद, बेसहारा एवं असहाय लोगों की सेवा के उद्देश्य से निःशुल्क भोजन वितरण का आयोजन करती आ रही है। समिति का उद्देश्य मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सहायता एवं सहयोग पहुंचाना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी सुनीता मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, ललन उपाध्याय, आर.के. पांडेय, जोगिंदर सिंह, मनोरंजन महतो, दीपक कुमार डे, विनोद चतुर्वेदी, गोपाल, संतोष कुमार सिंह, विनोद कुमार, अरुण सिंह, अनूप दुबे, गिरीश चंद्र पंडा, राजेश सिंह, शैलेश मिश्रा, संजय साव, विजय पीटर, बबलू श्रीवास्तव, निखिल पोद्दार एवं मलखान दुबे सहित समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!