Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, जमशेदपुर में आयोजित हुआ “Mock Drill”

हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, जमशेदपुर में आयोजित हुआ “Mock Drill”

हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, जमशेदपुर में आयोजित हुआ “Mock Drill”

जमशेदपुर में सोमवार को पहली बार युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। शहर में एयर रेड सायरन बजते ही ब्लैकआउट, सुरक्षित निकासी, सर्च एंड रेस्क्यू, मेडिकल रिस्पॉन्स और घायलों को अस्पताल पहुंचाने तक की पूरी प्रक्रिया का वास्तविक परिस्थितियों जैसा अभ्यास किया गया। इस बड़े अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जुस्को और सिविल डिफेंस की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक मॉक ड्रिल थी, जिसका उद्देश्य किसी भी संभावित आपात स्थिति में शहर की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की क्षमता को परखना था।

#RITESH SHARAN #
JHARKHAND AAJ TAK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!