हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन ने MIC जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग का ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया
हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन ने MIC जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग का ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया

हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन ने MIC जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग का ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया
45-दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
जमशेदपुर, 5 सितंबर 2026। हेड हेल्ड हाई (HHH) फाउंडेशन द्वारा बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित प्रोजेक्ट सेंटर में MIC 45-दिवसीय जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम का ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद अतिथियों के हाथों प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले युवाओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए युवाओं में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
ट्रेनर-कम-लीड हेड श्री निर्मल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में 45-दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन का उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से 12वीं उत्तीर्ण एवं उससे ऊपर के उन युवाओं के लिए तैयार किया गया है, जो रोजगार के अवसरों की तलाश कर रहे हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी को कम करना है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को जीवन कौशल, संचार कौशल, कंप्यूटर एवं वित्तीय साक्षरता तथा कार्यस्थल से जुड़ी आवश्यक दक्षताओं का प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।
समारोह में बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राज कुमार गौंड, उप-मुखिया संतोष ठाकुर एवं सेंटर कोऑर्डिनेटर मनोज झा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं छात्रों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह का समापन युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाओं एवं निरंतर आगे बढ़ने के प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ।




