Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

जमशेदपुर: शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे एसएसपी ने बागबेड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य सड़कों के साथ-साथ अंदरूनी इलाकों में भी नियमित और सघन रात्रि गश्त सुनिश्चित की जाए। जिन स्थानों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की शिकायतें मिलती हैं, वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान को और प्रभावी बनाने, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा अवैध आग्नेयास्त्र, अवैध चाकू एवं अन्य प्रतिबंधित हथियारों की बरामदगी के लिए विशेष जांच अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि थाना स्तर पर सतर्कता, नियमित गश्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाए।
स्थान: बागबेड़ा थाना, जमशेदपुर

#RITESH SHARAN #
JHARKHAND AAJ TAK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!