Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

योग से निरोग: ईगल पूजन प्रांगण में मनाया गया विश्व योग दिवस

योग से निरोग: ईगल पूजन प्रांगण में मनाया गया विश्व योग दिवस

*योग से निरोग: ईगल पूजन प्रांगण में मनाया गया विश्व योग दिवस*

*21 जून 2026*।
*ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा*
*वाराणसी उत्तरप्रदेश*

वाराणसी जंगमबाड़ी स्थित “ईगल पूजन प्रांगण” में “ईगल वाराणसी”संस्था द्वारा विश्व योग दिवस का सफल आयोजन किया गया।
योगगुरु का सम्मान
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक योगगुरु श्री प्रियव्रत नाथ त्रिपाठी जी का स्वागत एवं सम्मान ईगल क्लब अध्यक्ष श्री शांतनु भट्टाचार्य जी तथा जंगमबाड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री विकेश यादव ‘बाबू जी’ द्वारा अंगवस्त्रम भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर ईगल क्लब अध्यक्ष श्री शांतनु भट्टाचार्य ने कहा कि विश्व योग दिवस आज पूरे विश्व में मनाया जा रहा है, यह हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति है। इसे 192 देशों ने अपने जीवन का बहुमूल्य हिस्सा बना लिया है। हमें भी अपनी संस्कृति को अपनाकर प्रतिदिन योग करना चाहिए और तनावमुक्त रहना चाहिए।
प्रश्नोत्तरी सत्र
लगभग 2 घंटे के योगाभ्यास के पश्चात प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदस्यों ने विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं योगाभ्यास द्वारा उनके निदान पर योगगुरु से चर्चा की।
उपस्थित पदाधिकारी:
कार्यक्रम में ईगल परिवार के महामंत्री जयंत कुमार पाल, उपाध्यक्ष रजत गोस्वामी, जयंतो चक्रवर्ती तथा जंगमबाड़ी व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि पाल, महामंत्री अनिरुद्ध यादव, मंत्री पिंटू की सक्रिय भागीदारी रही।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।`

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!