Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

बाबा महादेव की नगरी में पुरुषोत्तम मास पर हजारों श्रद्धालुओं को शरबत वितरण

बाबा महादेव की नगरी में पुरुषोत्तम मास पर हजारों श्रद्धालुओं को शरबत वितरण

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

. *बाबा महादेव की नगरी में पुरुषोत्तम मास पर हजारों श्रद्धालुओं को शरबत वितरण*,

*ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा*
*वाराणसी उत्तरप्रदेश*

बाबा महादेव की नगरी काशी में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया द्वारा भव्य शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित
वाराणसी।धर्म और आस्था की नगरी काशी में चल रहे पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया संगठन द्वारा सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संगठन की ओर से कोदई चौकी स्थित श्री पुरुषोत्तम भगवान मंदिर परिसर के समीप हजारों श्रद्धालुओं को शीतल शरबत का वितरण किया गया।
तीव्र गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बाबा विश्वनाथ के दर्शन को आए श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। संगठन के सभी प्रदेश, मण्डल एवं जिला पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर इस पावन माह में सेवा भाव और संगठन की एकता को मजबूती प्रदान की।
इस पुण्य अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे:
प्रदेश सचिव गौतम यादव, प्रदेश सचिव विवेक सिन्हा
व्यापार प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू’
व्यापार प्रकोष्ठ मण्डल सचिव सागर यादव. मण्डल सचिव जीतेन्द्र कन्नौजिया
जिला अध्यक्ष,अमित चौधरी
अमित यादव, विजय गुप्ता, रजनीश पाल, राकेश गुप्ता, अमित रावत, लखन केसरी सहित संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि संगठन आगे भी ऐसे सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सेवा और समर्पण का संदेश देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!