Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राजस्थान

गोवर्धन धाम में कौशिक जी महाराज की विशाल भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, 11,000 पेड़ों का लगाया गया भो

गोवर्धन धाम में कौशिक जी महाराज की विशाल भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, 11,000 पेड़ों का लगाया गया भो

*गोवर्धन धाम में कौशिक जी महाराज की विशाल भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, 11,000 पेड़ों का लगाया गया भोग*

गोवर्धन/मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की पावन लीला स्थली गोवर्धन धाम में तुलसी वन वाले पूज्य कौशिक जी महाराज के सानिध्य में विनोद गार्डन में आयोजित विशाल श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा स्थल पर प्रतिदिन हजारों भक्त धर्म, भक्ति और संस्कारों से ओत-प्रोत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कथा के दौरान आज एक विशेष धार्मिक आयोजन में भगवान गिरिराज महाराज का वैदिक ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच दुग्धाभिषेक एवं पंचामृत अभिषेक किया गया। भगवान का अभिषेक दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गन्ने के रस एवं विभिन्न पवित्र द्रव्यों से विधिवत सम्पन्न कराया गया। अभिषेक के समय पूरा वातावरण वैदिक मंत्रों एवं जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
संध्याकाल में भगवान गिरिराज महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन-कीर्तन, झांकियों एवं जयघोषों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
एकादशी के पावन अवसर पर भगवान गिरिराज महाराज को 11,000 पेड़ों का विशेष भोग अर्पित किया गया। इस अद्भुत एवं विशाल भोग दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने भगवान के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. ग्याशी राम गुप्ता जी भी कथा में पहुंचकर पूज्य कौशिक जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथा श्रवण कर धर्म और संस्कारों का संदेश ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति एवं सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसे जीवन को नई दिशा देने वाला आध्यात्मिक महोत्सव बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!