Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

राष्ट्रीय युथ मुएथाई चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों का जलवा, ग्रीस में खेलेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप

राष्ट्रीय युथ मुएथाई चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों का जलवा, ग्रीस में खेलेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप

*राष्ट्रीय युथ मुएथाई चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों का जलवा, ग्रीस में खेलेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप*

 

*ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा*

*वाराणसी उत्तरप्रदेश*

 

वाराणसी यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय युथ मुएथाई चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का परचम लहरा दिया।

प्रतियोगिता में वाराणसी के अंश द्विवेदी, अर्पित यादव, आर. के., ओम सिंह और जान्हवी पांडे ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं प्रणव तिवारी ने वाई क्रू इवेंट में गोल्ड और माए माई इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर दोहरा कमाल किया।

श्रेयश, सत्यम राय और शिज पाल ने रजत पदक अपने नाम किया, जबकि श्रेयांश शर्मा, उत्कृष्ट मिश्रा और स्नेहा प्रजापति ने कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वाराणसी के जय प्रकाश यादव और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह ने जज/रेफरी की जिम्मेदारी निभाकर जिले का मान बढ़ाया। सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी वर्ल्ड युथ मुएथाई चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन ग्रीस के ओलिंपिया शहर में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!