Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

वाराणसी घटिया सड़क निर्माण पर नगर निगम सख्त, ठेकेदार का 25 फीसदी भुगतान रोका

वाराणसी घटिया सड़क निर्माण पर नगर निगम सख्त, ठेकेदार का 25 फीसदी भुगतान रोका

*वाराणसी घटिया सड़क निर्माण पर नगर निगम सख्त, ठेकेदार का 25 फीसदी भुगतान रोका*

*जून 6, 2026*,
*ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा*
*वाराणसी उत्तरप्रदेश*

वाराणसी। सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौते के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की है। औसानगंज से राजापुरा मान की तकिया (वार्ड संख्या-73) तक निर्मित सीसी रोड के निरीक्षण के दौरान गंभीर तकनीकी खामियां मिलने पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संबंधित ठेकेदार का 25 प्रतिशत भुगतान दंडस्वरूप रोकने का आदेश दिया है। साथ ही निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है।
नगर निगम को सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद नगर आयुक्त ने स्वयं मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण कराया। जांच के दौरान पाया गया कि सड़क की सतह से अत्यधिक धूल उड़ रही है तथा निर्माण स्थल पर प्लास्टिक और अन्य अवांछित सामग्री के अवशेष मौजूद हैं। इससे स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्य में निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता संबंधी नियमों का पालन नहीं किया गया।
नगर आयुक्त ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह अनुबंध की शर्तों का गंभीर उल्लंघन और कार्य की गुणवत्ता में कमी का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने संबंधित सड़क निर्माण की विस्तृत तकनीकी जांच किसी सक्षम समिति अथवा थर्ड पार्टी एजेंसी से कराने के निर्देश दिए हैं। जांच पूरी होने तक ठेकेदार का अंतिम भुगतान पूरी तरह स्थगित रहेगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में केवल ठेकेदार ही नहीं, बल्कि संबंधित विभाग के अभियंताओं और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। यदि पर्यवेक्षण में लापरवाही, अनियमितता या उत्तरदायित्वहीनता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
नगर आयुक्त ने सात दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने दोहराया कि नगर निगम किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं करेगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!