Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

जंगमबाडी व्यापार मंडल ने शुरू किया प्याऊ, राहगीरों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

जंगमबाडी व्यापार मंडल ने शुरू किया प्याऊ, राहगीरों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

*जंगमबाडी व्यापार मंडल ने शुरू किया प्याऊ, राहगीरों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत*

*ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा*
*वाराणसी उत्तरप्रदेश*

*वाराणसी।* भीषण गर्मी और नौतपा को देखते हुए जंगमबाडी व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को जंगमबाडी मुख्य बाजार में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि जंगमबाडी के व्यापारियों ने मिलकर नौतपा की भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए सराहनीय पहल की है। प्याऊ में लोगों के लिए रूह अफजा, शुद्ध पेयजल एवं गुड़ की व्यवस्था की गई है। साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि गादौलिया से जंगमबाडी मार्ग से गुजरने वाले आमजन एवं पर्यटकों को इस प्याऊ से बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें काशी के आतिथ्य सत्कार का भी आभास होगा।
पेड़ लगाएं, छतों पर पानी रखें: अध्यक्ष
जंगमबाडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू’ ने कहा कि गर्मी में पानी का इंतजाम सबसे बड़ा पुण्य है। बहुत से लोग पानी के अभाव में परेशान होते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी छतों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें। साथ ही घर की बालकनी में पौधे लगाकर पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहयोग करें।
उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि हम लगातार कंक्रीट के जंगल बना रहे हैं और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। यादव ने लोगों से आग्रह किया कि वे पौधे लगाकर उसके साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करें ताकि अन्य लोग भी प्रोत्साहित हो सकें।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जंगमबाडी व्यापार मंडल के महामंत्री अनिरुद्ध यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि पाल, घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष राजीव यादव, क्रिसल्य राय चौधरी, मंत्री पिंटू वर्मा, सामू यादव, जावेद सिद्दीकी सहित कई व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!