Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राजस्थान

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए बने सहारा, विधायक दीपचंद खेरिया ने हरसोली में लगाए परिंडे

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए बने सहारा, विधायक दीपचंद खेरिया ने हरसोली में लगाए परिंडे

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए बने सहारा, विधायक दीपचंद खेरिया ने हरसोली में लगाए परिंडे

 

खैरथल-तिजारा। भीषण गर्मी के दौर में जहां इंसान ही नहीं बल्कि पक्षियों का जीवन भी संकट में पड़ जाता है, वहीं हरसोली गांव में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सराहनीय पहल देखने को मिली। किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया द्वारा गांव में विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान विधायक दीपचंद खेरिया ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना मानवता और जीव सेवा का सबसे बड़ा कार्य है। उन्होंने आमजन से भी अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने तथा नियमित रूप से उनमें पानी भरने की अपील की। उन्होंने कहा कि पक्षियों का संरक्षण और उनकी देखभाल हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चौधरी सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शैतान सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विनोद सोनी, हेमंत जोशी मार्केट अध्यक्ष, नितिन, जनार्दन बाबू छिनवाल, सीताराम सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया और पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडों में पानी भरकर सेवा कार्य में सहयोग किया।

ग्रामीणों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए इस प्रकार के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!