Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

एग्रिको के पॉश इलाके में खूनी वारदात से दहली लौहनगरी

जमशेदपुर में खौफनाक ट्रिपल मर्डर: पूर्व टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की ली जान

जमशेदपुर में खौफनाक ट्रिपल मर्डर: पूर्व टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की ली जान

एग्रिको के पॉश इलाके में खूनी वारदात से दहली लौहनगरी

…………..

Jamshedpur के एग्रिको इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या की खबर सामने आई। क्रॉस रोड नंबर 13 स्थित क्वार्टर नंबर एल-13 में टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी रविंद्र सिंह के घर से उनकी पत्नी, 27 वर्षीय बेटे और 30 वर्षीय गर्भवती बेटी के शव बरामद हुए। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।

…………

नवंबर में हुई थी शादी, मां बनने वाली थी बेटी

 

घटना की सबसे भावुक और दिल दहला देने वाली बात यह है कि मृतका बेटी की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी। वह तीन माह की गर्भवती थी और रविवार रात अपने मायके आई हुई थी। परिजनों के अनुसार, रात में परिवार के बीच सामान्य बातचीत हुई थी, लेकिन सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका हुई।

जब पुलिस घर के अंदर पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया। तीनों शव खून से लथपथ हालत में पड़े थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या गोली मारकर या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है।

…………

घर में विवाद होते थे, लेकिन इतना बड़ा कदम…

 

मृतक महिला के भाई उदय सिंह ने बताया कि परिवार में अक्सर छोटे-मोटे घरेलू विवाद होते रहते थे, लेकिन किसी ने कभी नहीं सोचा था कि मामला इतनी भयावह वारदात तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

…………..

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

 

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घर से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राथमिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस हत्याकांड में केवल रविंद्र सिंह शामिल थे या कोई और भी इस वारदात का हिस्सा था।

………..

इलाके में दहशत, लोगों में आक्रोश

 

एग्रिको जैसे शांत और पॉश इलाके में हुई इस ट्रिपल मर्डर की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। आसपास के लोग इस घटना के बाद डरे हुए हैं और लगातार पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

#RITESH SHARAN####

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!