आसनबनी में महिला सशक्तिकरण हेतु आत्मरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन
आसनबनी में महिला सशक्तिकरण हेतु आत्मरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

आसनबनी में महिला सशक्तिकरण हेतु आत्मरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन
आसनबनी (सरायकेला-खरसावां) : महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (MBNS Institute of Education) के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय आत्मरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे से MBNS कैंपस, आसनबनी में आयोजित हुआ, जिसमें संस्थान की बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना, कठिन परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करना सिखाना तथा उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में अपने आप को सुरक्षित रख सकें।कार्यक्रम के मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के संस्थापक एवं कोच मास्टर सुनील कुमार प्रसाद उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण गुर सिखाते हुए कहा कि “आज के समय में प्रत्येक लड़की का आत्मनिर्भर और सजग होना अत्यंत आवश्यक है। आत्मरक्षा केवल तकनीक नहीं बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति का भी विकास करती है।” उन्होंने छात्राओं को रोजमर्रा की परिस्थितियों में उपयोगी सरल एवं प्रभावी तकनीकों का अभ्यास कराया और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के उपाय बताए।महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दीपिका भारती ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है।सह-संयोजिका डॉ. गुरूचरण कौर ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी छात्राओं के लिए ऐसे प्रेरणादायक और उपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन में छात्र समन्वयक निगार फातिमा एवं संजय साहू का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इससे छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास और भी बढ़ा।
साथ ही संस्थान की ओर से आत्मरक्षा प्रशिक्षण में उनके अमूल्य योगदान के लिए मास्टर सुनील कुमार प्रसाद को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। संस्थान की निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “मजबूत महिलाएं ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करती हैं। छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं।” उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और सुरक्षा के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिनमें
मिस मिली कुमारी, डॉ. अर्चना टोप्पो, माधुसूदन महतो, डॉ. दीपिका भारती और भगत शामिल रहे। कार्यक्रम में कई छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से पवित्रा प्रधान, राजू कालिंदी, नेहा मोहंती, रुमा, पूनम कुमार, बर्नाली तथा संजय साहू शामिल रहे। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और उपयोगी साबित हुआ। प्रशिक्षण के बाद छात्राओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम ने “सशक्त महिला – सशक्त राष्ट्र” के संदेश को मजबूती से स्थापित किया।



