झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जमशेदपुर समेत 17 जिलों के DC बदले, कई IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जमशेदपुर समेत 17 जिलों के DC बदले, कई IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जमशेदपुर समेत 17 जिलों के DC बदले, कई IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
Your message has been sent
झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के कई जिलों में उपायुक्तों का व्यापक तबादला किया है। इस बड़े फेरबदल में जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) समेत 17 जिलों में नए डीसी की नियुक्ति की गई है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
सबसे चर्चित बदलाव पूर्वी सिंहभूम में हुआ है, जहां कर्ण सत्यार्थी की जगह राजीव रंजन को नया डीसी बनाया गया है। राजीव रंजन इससे पहले मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे।
सरकार ने संदीप कुमार को लातेहार, अनन्य मित्तल को गढ़वा, दिलेश्वर महतो को गुमला, मेधा भारद्वाज को पाकुड़ और लोकेश मिश्रा को गोड्डा का उपायुक्त नियुक्त किया है। वहीं शशि प्रकाश सिंह को देवघर, उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा, हेमंत सती को हजारीबाग, मनीष कुमार को पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) और ऋतुराज को रामगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा रवि आनंद को चतरा, दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज, दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को पलामू, सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी, संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा और आलोक कुमार को जामताड़ा का डीसी बनाया गया है।
बताया जा रहा है कि सरकार ने इस बार अपेक्षाकृत युवा और नए अधिकारियों को जिलों की कमान देकर प्रशासनिक कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और बेहतर निगरानी पर जोर दिया है। नव पदस्थापित अधिकारियों को शीघ्र योगदान देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की कार्यशैली में बदलाव, सुशासन को मजबूत करने और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर जिलों की कार्यप्रणाली और जनसेवाओं पर देखने को मिल सकता है।
#RITESH SHARAN####




