Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

सेवानिवृत्त आर्मी जवान के बंद घर में लाखों की चोरी

सेवानिवृत्त आर्मी जवान के बंद घर में लाखों की चोरी

 

जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पानी टंकी के समीप रोड नंबर-1, ब्लॉक नंबर 14/2/2 में अज्ञात चोरों ने पूर्व सेवानिवृत्त आर्मी जवान श्रवण कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता है।

 

बताया जाता है कि श्रवण कुमार पिछले कई महीनों से अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे थे। इस दौरान घर में ताला बंद था और वहां कोई नहीं रह रहा था। मंगलवार को श्रवण कुमार अपने पुत्र सत्यम के साथ अस्पताल से घर पहुंचे तो दो तल्ले की छत के पीछे लगे ग्रिल की कुंडी टूटी मिली। चोर छत के पिछले दरवाजे से घर में प्रवेश कर अलमारी तोड़कर उसमें रखे गहने समेत इनवर्टर, महंगे कपड़े, बिजली के उपकरण, सीलिंग पंखे, पंप का मोटर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।

 

घटना की सूचना मिलने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा, प्रतिनिधि श्रवण मिश्रा एवं वार्ड सदस्य उमेश पांडे मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद बागबेड़ा थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को मामले से अवगत कराया गया। पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं तथा चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

संपर्क: श्रवण कुमार के पुत्र सत्यम का मोबाइल नंबर — 8709949770

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!