विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत मतदाता जागरूकता एवं प्रपत्र वितरण कार्य में सहयोग*
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत मतदाता जागरूकता एवं प्रपत्र वितरण कार्य में सहयोग*

*विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत मतदाता जागरूकता एवं प्रपत्र वितरण कार्य में सहयोग*
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के अंतर्गत भाजपा बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष सह उप मुखिया राकेश चौबे ने बागबेड़ा मंडल के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर संबंधित बीएलओ-2 के साथ मतदाता प्रपत्र वितरण एवं मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को आवश्यक प्रपत्र भरने एवं समय पर जमा करने के लिए प्रेरित किया तथा पात्र मतदाताओं के सत्यापन कार्य में भी सहयोग प्रदान किया।
भाजपा बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष सह उप मुखिया राकेश चौबे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता की सहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आवश्यक प्रपत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं तथा आवश्यकता पड़ने पर बीएलओ-2 से सहयोग प्राप्त करें। साथ ही परिवार के सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता एवं जनसहभागिता ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है। सभी नागरिकों के सहयोग से ही एक सशक्त, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण संभव है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।




