Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

 

बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

बागबेड़ा कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं तथा नशाखोरी की समस्या को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गोड एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर अविलंब प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं होने से आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो रहा है। बीती रात बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित बजरंगी मैदान के समीप रहने वाले सुनील कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। इस घटना ने क्षेत्रवासियों की चिंता को और बढ़ा दिया है।

जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी से क्षेत्र में नियमित एवं सघन पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा नशाखोरी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बागबेड़ा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना बनी रहे।

मुखिया राजकुमार गोड एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि जनहित एवं क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार प्रशासन के समक्ष आवाज उठाते रहेंगे और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल मे वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय, उमेश पांडे, पुष्पा देवी, राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, राकेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पवन ओझा ,अनिल सिंह, विजय पांडे, भोला सिंह, अनूप कुमार ,सुनील कुमार एवं अन्य उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!