Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

रामकथा विश्राम पर विभूतियां सम्मानित

रामकथा विश्राम पर विभूतियां सम्मानित

*रामकथा विश्राम पर विभूतियां सम्मानित*

*ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा*
*वाराणसी उत्तरप्रदेश*

वाराणसी। अखिल भारतीय सनातन न्यास, जैतपुरा द्वारा आयोजित राम कथा के विश्राम दिवस पर पातालपुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु बालक देवाचार्य महाराज ने कहा कि लंकेश के पास सारे संसाधन जरूर थे, पर अपने परिवार की एकजुटता एवं कुटुंब में आपसी ताल न होने के कारण तथा धर्म से विमुख उसके परिवार की जो भी दुर्गति हुई, उसे आप सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि राम राज्याभिषेक के अवसर पर चारों भइयन, मां जानकी तथा अंजनी नंदन की भव्य झांकी से पूरे पंडाल में हर्षोल्लास के वातावरण मे महिलाएं, पुरुष, बच्चे बड़े ही भाव से नृत्य कर रहे थे। नौवें संगीतमय रामकथा के समापन दिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यों से अपनी पहचान बनाने वाली विभूतियों, पत्रकारों, व्यवसायियों का अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। न्यास के अध्यक्ष डॉ अजय जायसवाल ने बताया कि बुधवार 10 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। अंत में व्यास पीठ की आरती किशोर सेठ, रविशंकर सिंह, विष्णु गुप्ता, जयशंकर गुप्त, प्रमोद यादव मुन्ना, डॉ अजय जायसवाल, रवि प्रकाश, वतन कुशवाहा, विनीत कुमार, ज्योति प्रजापति, डॉक्टर पुष्पा जायसवाल, डॉक्टर अलका जायसवाल, ममता गुप्ता, रुबी गुप्ता आदि ने किया। संचालन प्रधान सचिव राजेश सेठ ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!