Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष की बिटिया का जन्मदिन धूमधाम से मना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम*  

पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष की बिटिया का जन्मदिन धूमधाम से मना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम*  

*पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष की बिटिया का जन्मदिन धूमधाम से मना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम*

 

*ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा*

*वाराणसी, उत्तर प्रदेश*

 

*वाराणसी।* पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष अमित चौधरी की सुपुत्री आयुषी चौधरी का जन्मदिन मंगलवार को उनके सिगरा स्थित आवास पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आवास को रंग-बिरंगे गुब्बारों व फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

आयुषी बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। उन्हें बचपन से ही नृत्य एवं कथक में विशेष रुचि है। वह शहर में आयोजित कई जिला स्तरीय व मंडल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर प्रथम पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर चुकी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ कला के क्षेत्र में भी उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। जन्मदिन समारोह में आयुषी ने केक काटा, जिसके बाद परिजनों, रिश्तेदारों एवं मित्रों ने उन्हें उपहार व आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस शुभ अवसर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश सचिव गौतम यादव, प्रदेश सचिव विवेक सिनहा, मण्डल सचिव जीतेन्द्र कन्नौजिया, संगठन मंत्री विजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित यादव, जिला उपसचिव अमित रावत, तहसील अध्यक्ष अजय कुमार, जिला संगठन मंत्री रजनीश पाल समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आयुषी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ जीवन, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के अंत में जिलाध्यक्ष अमित चौधरी ने आए हुए सभी अतिथियों व संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!