ब्रम्हर्षि विकास मंच, केबुल इकाई की बैठक का आयोजन केबुल वर्कर एसोसिएशन क्लब(𝗖𝗪𝗔) गोलमुरी में किया गया।
ब्रम्हर्षि विकास मंच, केबुल इकाई की बैठक का आयोजन केबुल वर्कर एसोसिएशन क्लब(𝗖𝗪𝗔) गोलमुरी में किया गया।

आज दिनांक 8/ 6/2026 को ब्रम्हर्षि विकास मंच, केबुल इकाई की बैठक का आयोजन केबुल वर्कर एसोसिएशन क्लब(𝗖𝗪𝗔) गोलमुरी में किया गया। बैठक में सर्वप्रथम केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, उसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार जी की अध्यक्षता में बैठक की शुरुआत की गई।
अध्यक्ष द्वारा केबुल इकाई का जल्द से जल्द विस्तारीकरण करने की बात कही गई, उसके बाद श्री जयकुमार द्वारा केंद्रीय कमेटी के विस्तार के लिए केबुल इकाई से दो सदस्यों का नाम मांगा गया, श्री दीपू सिंह द्वारा केंद्रीय कमेटी की विस्तार की पूरी रूपरेखा बताई गई।
केबुल इकाई के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार सिंह के तबीयत खराब होने के कारण वो स्वयं आज की बैठक में उपस्थित नहीं हो सके तत्पश्चात केबुल इकाई के पदाधिकारी द्वारा घर में उनसे भेंट कर केंद्रीय कमेटी के लिए दो नाम- श्री राकेश कुमार सिंह, एवं श्री उमेश कुमार सिंह के नाम पर चर्चा कर उन्हें भेज दिया गया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन केबुल इकाई के महासचिव सोनू चौधरी द्वारा किया गया। आज के बैठक में केंद्रीय कमेटी के सदस्यों के अलावा सतीश कुमार, समरेश कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, आदित्य कुमार ओझा, उमेश कुमार सिंह, पीयूष, अशोक पांडे, साकेत कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, चिंटु ठाकुर, मुरारी कुमार सिंह, विपिन कुमार मिश्रा एवं अन्य उपस्थित रहे।
संवाददाता राकेश सिंह



