Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राजस्थान

ग्राम रथ अभियान बना जनजागरण का सशक्त माध्यम, ग्रामीणों ने उत्साह से लिया भाग

ग्राम रथ अभियान बना जनजागरण का सशक्त माध्यम, ग्रामीणों ने उत्साह से लिया भाग

*ग्राम रथ अभियान बना जनजागरण का सशक्त माध्यम, ग्रामीणों ने उत्साह से लिया भाग*

 

*कृषि सहित 13 विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ प्राप्त कर रहे किसान एवं पशुपालक*

 

खैरथल-तिजारा, 30 अप्रैल। राज्य सरकार द्वारा संचालित “ग्राम रथ अभियान” के तहत तिजारा, मुंडावर, किशनगढ़ बास क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। एल.ई.डी. मोबाइल वैन के माध्यम से विभिन्न ग्राम क्षेत्र में जाकर कृषि सहित 13 विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया ।

 

अभियान के अंतर्गत मोबाइल वैन ने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों को सहकारिता योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अल्पकालीन फसली ऋण, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), तारबंदी, फार्म पॉन्ड, पीएम आवास योजना ग्रामीण, स्प्रिंकल, जैविक खाद योजना, कृषक साथी योजना, पीएम सूर्य घर योजना, कुसुम योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

ग्राम पंचायत दोंगडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक किशनगढ़ बास रामहेत यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “ग्राम रथ अभियान” का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं सहित अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के नवाचारपूर्ण प्रयासों से क्षेत्र को नई गति मिल रही है।

 

ग्रामीणों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योजनाओं के प्रति जागरूकता दिखाई और विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में जुड़ने में रुचि व्यक्त की। कार्यक्रम में संबंधित समितियों के व्यवस्थापक, सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!