पोटका में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल! विधायक संजीव सरदार के औचक निरीक्षण में खुली बड़ी लापरवाही
पोटका में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल! विधायक संजीव सरदार के औचक निरीक्षण में खुली बड़ी लापरवाही

पोटका में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल! विधायक संजीव सरदार के औचक निरीक्षण में खुली बड़ी लापरवाही
जमशेदपुर के पोटका क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विधायक के औचक निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं, जिसने स्थानीय शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
निरीक्षण के समय कई कक्षाओं में छात्राएं तो मौजूद थीं, लेकिन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। कुछ कक्षाओं में तो न शिक्षक थे और न ही छात्राएं। स्थिति का अंदाजा तब और स्पष्ट हुआ जब कक्षा 11 और 12 की छात्राओं से सामान्य प्रश्न पूछे गए, लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।
विद्यालय के किचन की हालत भी चिंताजनक मिली। साफ-सफाई की कमी और भोजन की गुणवत्ता को लेकर विधायक ने नाराजगी जताई और इसे छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए जोखिम बताया।
इसके अलावा, अभिभावकों द्वारा एडमिशन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आईं। आरोप है कि नियमों को नजरअंदाज कर कुछ छात्रों को प्रवेश दिया गया, जबकि पात्र छात्राएं वंचित रह गईं।
निरीक्षण के बाद विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट कहा कि शिक्षा और छात्राओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#RITESH SHARAN####




