देश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) में लीगल वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है और 27 अप्रैल को दोनों देश इस समझौते

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) में लीगल वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है और 27 अप्रैल को दोनों देश इस समझौते

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) में लीगल वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है और 27 अप्रैल को दोनों देश इस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। न्यूजीलैंड के ट्रेड मंत्री टोड मैक्ले के मुताबिक, यह समझौता दोनों देशों के लिए बेहद अहम है और इससे खासतौर पर भारत में कई सेक्टरों को बंपर फायदा मिलने की उम्मीद है। इससे न्यूजीलैंड को भारत जैसे बड़े बाजार तक आसान पहुंच मिलेगी।

 

इस एफटीए के तहत न्यूजीलैंड के 95% निर्यात पर शुल्क खत्म या कम होगा, जबकि भारत को अपने 100% निर्यात पर शून्य शुल्क वाली बाजार पहुंच मिलेगी। भेड़ का मांस, ऊन, कोयला, लकड़ी, शराब और फलों जैसे सेक्टरों को फायदा होगा। वहीं भारत ने किसानों और घरेलू उद्योग को बचाने के लिए डेयरी उत्पादों, प्याज, चीनी और खाद्य तेल पर कोई रियायत नहीं दी है। इसके साथ ही, न्यूजीलैंड भारतीय पेशेवरों के लिए हर साल 5,000 वीजा भी देगा।

 

#RITESH SHARAN ####

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!