Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राजनीति

Assembly Election 2026 Live: तमिलनाडु में चुनाव से पहले ECI का बड़ा फैसला, DGP बदला, बंगाल में सुवेंदु अधिकारी-अधीर रंजन ने किया नामांकन

Assembly Election 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव समेत असम, केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में होने वाले चुनाव की हर लेटेस्ट अपडेट के लिए एबीपी के इस इलेक्शन पेज पर बने रहिए.

Assembly Election 2026 Live: मालदा घटना पर चुनाव आयोग ने NIA को सौंपी जांच

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में SIR में शामिल 7 न्यायिक अधिकारियों को बीडीओ कार्यालय में असामाजिक तत्वों द्वारा घेर लिए जाने की घटना के संबंध में, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज जांच एनआईए को सौंप दी. एनआईए की एक टीम कल पश्चिम बंगाल पहुंचने वाली है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Assembly Election 2026 Live: सुष्मिता देव ने बताया लोग कांग्रेस-BJP को क्यों नहीं देंगे वोट

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा, ‘लोगों का मानना ​​है कि अगर वे कांग्रेस को वोट देते हैं तो उसके नेता बाद में भाजपा में शामिल हो सकते हैं और अगर वे भाजपा को वोट देते हैं तो उनमें से कुछ कांग्रेस में वापस आ सकते हैं. उदाहरण के लिए, नलबाड़ी और कटिगोरा में, कांग्रेस ने आरएसएस पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.’

Assembly Election 2026 Live: टीएमसी पर भड़के अधीर रंजन चौधरी

पश्चिम बंगाल की बहरामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और लोकसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘उनका (टीएमसी का) काम हंगामा खड़ा करना है, जब कोई हाथी सड़क से गुजरता है तो दूसरे कुत्ते भौंकने लगते हैं, अगर वे अराजकता नहीं फैलाएंगे तो पार्टी कैसे चलेगी.’

Assembly Election 2026 Live: ओवैसी पर भड़कीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सागरदिघी में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमें लड़ाई शांतिपूर्ण करनी होगी. हैदराबाद से कोई आया—जिसे BJP ने पैसे दिए आपको भड़काने के लिए; आपको एक हथियार की तरह इस्तेमाल करके, उन्होंने सड़कें जाम कीं और जजों का घेराव किया और इसका नतीजा क्या निकला? क्या आप चाहते हैं कि यहां राष्ट्रपति शासन लागू हो? अगर आप TMC की सरकार चाहते हैं तो आपको ज़िम्मेदारी से काम करना होगा, उनकी चालों में मत फंसिए. किसी की भी बातों में मत आइए. BJP के अंदर सांप्रदायिक तत्व हैं, जैसे आप लोगों के बीच भी कुछ सांप्रदायिक लोग हैं जिन्हें BJP के पैसों पर हैदराबाद से भेजा गया है जो यहां आपके वोटों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!